मुनार में कहाँ जाएँ?” इस सवाल का सबसे अच्छा उत्तर है – Top 10 Destinations in Munnar। केरल के पश्चिमी घाटों में बसा मुनार (Munnar) एक प्रसिद्ध हिल स्टेशन है जो अपनी चाय बगानों, हरियाली, और शांत वादियों के लिए जाना जाता है। यह जगह मानसून और सर्दी दोनों मौसमों में सैलानियों के बीच बेहद लोकप्रिय है। यहाँ की tea garden walks आपको ताजगी और सुकून का अनुभव देती हैं।यदि आप केरल की वादियों में सुकून की तलाश कर रहे हैं, तो Top 10 Destinations in Munnar आपके लिए परफेक्ट हैं।इस ब्लॉग में हम जानेंगे “Top 10 Destinations in Munnar” जो हर पर्यटक को अपनी मुनार यात्रा में जरूर देखने चाहिए।
Table of Contents
ToggleTop 10 Destinations in Munnar
1. एरविकुलम नेशनल पार्क (Eravikulam National Park)
मुनार से लगभग 13 किलोमीटर दूरी पर स्थित यह पार्क मुनार का सबसे प्रमुख आकर्षण है और नीलगिरी ताहर जैसे दुर्लभ जीवों का निवास स्थान है।मानसून के समय Top 10 Destinations in Munnar मे Eravikulam National Park की सुंदरता और भी निखर उठती है। मुनार के प्रमुख tourist spots जैसे एरविकुलम नेशनल पार्क और मैटुपेट्टी डैम हर मौसम में पर्यटकों को आकर्षित करते हैं।यहाँ से अणामुडी चोटी का नज़ारा मंत्रमुग्ध कर देता है। ट्रेकिंग प्रेमियों के लिए यह एक स्वर्ग समान स्थान है। यह पार्क नीलगिरी ताहर, एक दुर्लभ पहाड़ी बकरी, के लिए जाना जाता है। जो दक्षिण भारत की सबसे ऊँची चोटी है।
क्रियाएँ: ट्रेकिंग, नेचर वॉक, फोटोग्राफी, पक्षी अवलोकन।
मौसम विवरण: मानसून (जुलाई से सितंबर) में हरी-भरी घाटियाँ और धुंध भरे रास्ते अनुभव को मंत्रमुग्ध बना देते हैं। सर्दियों (नवंबर से फरवरी) में मौसम ठंडा और स्पष्ट होता है।
टिकट मूल्य:
- भारतीय पर्यटक: ₹90 प्रति व्यक्ति
- विदेशी पर्यटक: ₹360 प्रति व्यक्ति
- कैमरा शुल्क: ₹40 (स्थानीय कैमरा), ₹300 (वीडियो कैमरा) समय: प्रातः 8:00 बजे से सायं 4:30 बजे तक (मंगलवार को बंद)

2. मैटुपेट्टी बांध और झील (Mattupetty Dam & Lake)
यह स्थान मुनार शहर से केवल 13 किमी दूर स्थित है। यहाँ बोटिंग, प्रकृति अवलोकन और पिकनिक का मज़ा लिया जा सकता है। आसपास के पहाड़ और चाय बगान झील की सुंदरता में चार चाँद लगाते हैं। यह बाँध 1700 मीटर की ऊँचाई पर बना है और पश्चिमी घाटों के मनोरम दृश्यों से घिरा हुआ है।
क्रियाएँ: बोटिंग (स्पीड बोट, पैडल बोट), पक्षी-दर्शन, पिकनिक, हिल व्यू देखना।
मौसम विवरण: जुलाई से सितंबर तक हल्की बारिश, ठंडी हवा और बादलों से ढकी पहाड़ियाँ इसे स्वर्ग सा बना देती हैं। यदि आप Best Time to Visit Munnar जानना चाहते हैं, तो अक्टूबर से मार्च सबसे उपयुक्त समय माना जाता है।
- स्पीड बोटिंग (5 लोगों के लिए): ₹600
- पैडल बोटिंग: ₹100 प्रति व्यक्ति
- सामान्य प्रवेश निःशुल्क समय: प्रातः 9:30 बजे से सायं 5:00 बजे तक।

3. टॉप स्टेशन (Top Station)
मुनार से लगभग 32 किमी दूर स्थित यह जगह अपने शानदार दृश्य के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ से पश्चिमी घाटों का 360 डिग्री व्यू देखने को मिलता है। नीलकुरिंजी फूल, जो हर 12 साल में खिलते हैं, यहाँ विशेष आकर्षण हैं।नीलकुरिंजी फूल हर 12 साल में यहाँ की घाटियों को नीला रंग देते हैं।यह जगह समुद्र तल से 1,880 मीटर ऊँचाई पर स्थित है और यहाँ से वेस्टर्न घाट्स का अद्भुत दृश्य देखने को मिलता है।Trekking in Munnar एडवेंचर प्रेमियों के लिए एक बेहतरीन अनुभव है।
- क्रियाएँ: सनराइज़ व्यू, फोटोग्राफी, ट्रेकिंग, टेलीस्कोप व्यू पॉइंट।
- मौसम विवरण: मॉनसून में बादल घाटियों में उतर आते हैं और दृश्य रहस्यमयी हो जाते हैं। ठंड में साफ आसमान और ठंडी हवाएं आनंददायक होती हैं।
- टिकट मूल्य: सामान्य प्रवेश निःशुल्क, टेलीस्कोप व्यू के लिए ₹20 प्रति व्यक्ति।
- समय: सुबह 6:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक।
4. इको पॉइंट (Echo Point)
मुनार से लगभग 15 किमी दूर यह स्थान अपने नाम के अनुरूप है जहां आपकी आवाज़ गूंज बनकर लौटती है। यह स्थान घाटी में स्थित है जहाँ बोलने पर आपकी आवाज़ गूंज के रूप में वापस आती है। झील, घने जंगल और पहाड़ी दृश्य इसे खास बनाते हैं। बच्चों और परिवारों के लिए यह एक मजेदार स्थान है। झील के किनारे बैठना और हरियाली का आनंद लेना मन को सुकून देता है।
- क्रियाएँ: गूंज अनुभव, झील के किनारे वॉक, फोटो सेशन, चाय और स्नैक्स स्टॉल पर रुकना।
- मौसम विवरण: अगस्त में हल्की बारिश और घना कोहरा स्थल को जादुई बना देता है। अक्टूबर से फरवरी के बीच यहाँ धूप और ठंड का संतुलन रहता है।
- टिकट मूल्य: ₹30 प्रति व्यक्ति (एंट्री शुल्क)।
- समय: सुबह 7:00 से शाम 6:00 तक।
5. अत्तुकल वाटरफॉल्स (Attukal Waterfalls)
यह झरना मुनार से 9 KM दूरी पर है और मानसून के समय इसकी सुंदरता चरम पर होती है।यह एक तेज बहाव वाला झरना है जो खासकर बारिश के समय बहुत ही शानदार हो जाता है। आसपास हरियाली और चट्टानों का मिश्रण इस झरने को फोटोजेनिक बनाता है।यहाँ ट्रेकिंग के कई छोटे रास्ते हैं जो रोमांचक अनुभव प्रदान करते हैं।
- क्रियाएँ: ट्रेकिंग, वाटरफॉल स्नैप्स, हाइकिंग, स्थानीय चाय दुकानों पर विश्राम।
- मौसम विवरण: जुलाई से सितंबर के बीच झरना प्रचंड वेग से बहता है, दृश्य अत्यंत मनोहारी होते हैं। अन्य महीनों में पानी कम होता है पर ट्रेकिंग के लिए उपयुक्त रहता है।
- टिकट मूल्य: निःशुल्क
- समय: सुबह 6:00 बजे से शाम 6:30 बजे तक।
6. टी म्यूजियम (Tata Tea Museum / KDHP Tea Museum)
यह म्यूजियम मुनार शहर से लगभग 2 किमी की दूरी पर स्थित है। इसे टाटा टी कंपनी द्वारा स्थापित किया गया है और यह चाय के इतिहास को दर्शाता है। यहाँ पर चाय निर्माण की प्रक्रिया को लाइव दिखाया जाता है।एक छोटा थियेटर है जहाँ मुनार और चाय उद्योग पर एक डॉक्यूमेंट्री दिखाई जाती है।चाय संग्रहालय से लेकर इको पॉइंट तक, Top 10 Destinations in Munnar विविध अनुभव देते हैं।Tea Museum in Munnar में चाय के इतिहास और विकास को देखना शैक्षणिक और रोचक होता है।
- क्रियाएँ: पुराने चाय प्रसंस्करण उपकरण और मशीनें भी देखी जा सकती हैं।यहाँ से आप विभिन्न प्रकार की चाय भी खरीद सकते हैं।बच्चों के लिए यह स्थान शैक्षणिक और मनोरंजक दोनों होता है।मौसम साल भर अनुकूल रहता है, खासकर मानसून और सर्दी में।यह स्थल बारिश के दिनों में और भी हरा-भरा लगता है।फोटोग्राफी के लिए यह जगह आदर्श है।यह मुनार की संस्कृति और इतिहास को समझने का एक शानदार माध्यम है।
- समय: सुबह 9:00 से शाम 5:00 तक (सोमवार को बंद)।
- टिकट मूल्य: भारतीयों के लिए ₹75 प्रति व्यक्ति है। छात्रों को छूट मिलती है (वैध ID कार्ड के साथ)।
7. कुंडला झील और बांध (Kundala Lake & Dam)
यह स्थान मुनार से लगभग 20 किमी दूर है और एशिया का पहला आर्क डैम यहीं स्थित है। यहाँ पैडल बोटिंग करते समय पहाड़ियों की छाया और झील का सौंदर्य बेहद मनमोहक होता है।कुंडला झील 1700 मीटर की ऊँचाई पर है।झील के चारों ओर हरियाली और पहाड़ियों का मनोरम दृश्य है। कुंडला बाँध एशिया का पहला आर्च डैम माना जाता है,यह स्थान शांत वातावरण और ठंडी हवाओं के लिए प्रसिद्ध है।मानसून में झील भर जाती है और चारों ओर हरियाली बिखर जाती है।यहाँ सूर्यास्त और सूर्योदय के दृश्य अत्यंत सुंदर होते हैं।यहाँ सड़क मार्ग से पहुँचना आसान है और पार्किंग की सुविधा भी है।
- टिकट मूल्य: ₹50 प्रति व्यक्ति (बोटिंग अलग से)।
- शिखारा बोट: ₹350 प्रति राइड (2 लोग)
- समय: सुबह 9:00 से शाम 5:00 तक।
- क्रियाएँ:यहाँ पैडल बोट, रो बोट और शिखारा बोटिंग की सुविधा उपलब्ध है। ।यहाँ फोटोग्राफी और पिकनिक के लिए आदर्श स्थल है। पास में छोटा बाजार भी है जहाँ स्मृति चिन्ह खरीदे जा सकते हैं
8. लक्कम वाटरफॉल्स (Lakkom Waterfalls)
यह मुनार से लगभग 30 किमी दूर मरयूर रोड पर स्थित है।यह वाटरफॉल एरविकुलम नेशनल पार्क के पास ही आता है।मानसून के दौरान यह झरना सबसे अधिक सक्रिय और सुंदर रहता है।यहाँ ट्रेकिंग ट्रेल्स और नेचर वॉक्स की सुविधा भी है।वाटरफॉल की आवाज़ और हरियाली मिलकर अद्भुत अनुभव कराती है।Lakkom waterfalls की ट्रेकिंग रास्ता रोमांच और सौंदर्य से भरा हुआ है। Munnar sightseeing के दौरान आप झीलों, झरनों और चाय बागानों का आनंद ले सकते हैं। यह स्थान परिवारों के लिए सुरक्षित और बच्चों के लिए रोमांचक स्थल है।पास में छोटे ढाबे और लोकल फूड स्टॉल्स उपलब्ध हैं।सर्दियों में भी झरना अच्छा दृश्य प्रदान करता है, परंतु जल प्रवाह कम हो सकता है।
क्रियाएँ: फोटोग्राफी प्रेमियों के लिए बेहतरीन जगह।ट्रेकिंग के लिए उपयुक्त जूते पहनना आवश्यक है।
- टिकट मूल्य: ₹20 प्रति व्यक्ति।
- कैमरा शुल्क: ₹20
- समय: सुबह 9:00 से शाम 5:00 तक।
- पार्किंग की सुविधा उपलब्ध है।
- झरने तक पहुंचना सरल है और रास्ते में सुंदर दृश्यों का आनंद लिया जा सकता है।

9. पोतामेदु व्यूपॉइंट (Pothamedu Viewpoint)
यह मुनार शहर से लगभग 6 किमी की दूरी पर स्थित है।यह व्यूपॉइंट चाय, कॉफी और मसालों की घाटियों का एक अद्भुत दृश्य प्रदान करता है।ट्रेकिंग और फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए आदर्श स्थल है।मानसून में यहाँ का दृश्य और भी मनोहारी हो जाता है।सूर्योदय और सूर्यास्त के समय सबसे बेहतरीन दृश्य मिलते हैं।यहाँ से Idukki Dam तक का दृश्य भी देखा जा सकता है।परिवार और कपल्स के लिए शांतिपूर्ण स्थान।पास में एक छोटा चाय स्टॉल और विश्राम स्थल है।यहाँ आने के लिए सड़क अच्छी स्थिति में है और वाहन से पहुँचना आसान है।
यहाँ टिकट नहीं लगता – यह एक सार्वजनिक स्थान है।बारिश के दौरान फिसलन हो सकती है, मानसून में सतर्कता आवश्यक है।यहाँ का मौसम सालभर ठंडा और सुहावना रहता है।यह स्थल लोकल फोटोग्राफर्स के बीच भी प्रसिद्ध है।मौसम साफ हो तो आपको घाटियों में छिपी गांव भी नजर आ सकते हैं।जो काफी सुन्दर लगता हैं।
10. मरायूर डोल्मेंस और चंदनवन (Marayoor Dolmens & Sandalwood Forest)
मरायूर मुनार से लगभग 40-45 किमी दूर है और यह चंदन के जंगलों और प्राचीन डोल्मेन (पत्थर की समाधियाँ) के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ आकर पर्यटक प्रकृति और इतिहास दोनों का अनुभव कर सकते हैं।
- टिकट मूल्य: डोल्मेंस – ₹20, चंदन प्रोसेसिंग यूनिट – ₹40
- समय: सुबह 8:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक।
Monsoon travel in Kerala का असली मजा मुनार की हरियाली में नज़र आता है।। चाहे आप एडवेंचर पसंद करें या शांति, मुनार में हर किसी के लिए कुछ न कुछ है।मुनार में परिवार या कपल्स के लिए Top 10 Destinations in Munnar यादगार पल देने वाले होते हैं।अगर आप हनीमून की योजना बना रहे हैं, तो Top 10 Destinations in Munnar एक आदर्श विकल्प हैं।हर मौसम में Top 10 Destinations in Munnar पर्यटकों को आकर्षित करते हैं।
Q1. मुनार घूमने का सबसे अच्छा समय कौन सा है?
A1. अक्टूबर से मार्च तक और मानसून के दौरान (जुलाई–सितंबर) मुनार घूमने का आदर्श समय है।
Q2. क्या मुनार परिवार के साथ यात्रा के लिए उपयुक्त है?
A2. हां, यहाँ के अधिकांश स्थल परिवारों और बच्चों के लिए सुरक्षित व आनंददायक हैं।
Q3. क्या मुनार में ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा है?
A3. हां, अधिकतर स्थानों के टिकट ऑनलाइन उपलब्ध हैं जैसे एरविकुलम पार्क, म्यूजियम आदि।केरल टूरिज़्म की आधिकारिक वेबसाइट:👉 https://www.keralatourism.org



