Jatayu Nature Park Kerala Facts in Hindi

Jatayu Earth Centre के 10 रोचक तथ्य जानें

केरल राज्य के कोल्लम जिले में स्थित Jatayu Earth Centre भारत के सबसे अद्भुत पर्यटन स्थलों में से एक बन चुका है। Jatayu Earth Centre एक ऐसा पर्यटन स्थल है जहाँ प्राकृतिक सौंदर्य, पौराणिक कथा और आधुनिक एडवेंचर का अनोखा संगम देखने को मिलता है। यह स्थल न सिर्फ धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि इसमें छिपे कई रोचक तथ्यों ने इसे एक टॉप ट्रैवल डेस्टिनेशन बना दिया है।

अगर आप केरल की यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो यह स्थल आपकी बकेट लिस्ट में ज़रूर होना चाहिए। चलिए जानते हैं इससे जुड़े 10 ऐसे रोचक तथ्य, जो इसे खास और आकर्षक बनाते हैं।

1. यह दुनिया की सबसे बड़ी पक्षी की मूर्ति है

Jatayu Earth Centre में बनी जटायु की विशाल मूर्ति को देखकर आप दंग रह जाएंगे। Jatayu sculpture Kerala में स्थित यह प्रतिमा 200 फीट लंबी, 150 फीट चौड़ी और 70 फीट ऊँची है और यह 6000 वर्ग फीट में फैली हुई है। यह Guinness World Record की सूची में शामिल सबसे बड़ी पक्षी प्रतिमा “world’s largest bird sculpture” है।

2. जटायु की यह मूर्ति पूरी तरह रामायण से प्रेरित है।

यह स्थल उस स्थान को दर्शाता है जहाँ रामायण के अनुसार जटायु ने सीता माता की रक्षा के लिए रावण से युद्ध किया था। इसलिए इसे “Ramayan Jatayu Story site” भी कहा जाता है।Jatayu Rock वही स्थान माना जाता है जहाँ पौराणिक कथा के अनुसार, रावण जब सीता माता का अपहरण कर रहा था, तब वीर पक्षीराज जटायु ने उन्हें बचाने के लिए रावण से युद्ध किया था।इस युद्ध में जटायु घायल होकर गिर पड़े थे।

इस घटना को श्रद्धांजलि देने के लिए यह पूरा Jatayu Nature Park तैयार किया गया है, जो हमारी संस्कृति और इतिहास का प्रतिनिधित्व करता है।

3. मूर्ति एक रियल रॉक पर बनाई गई है – Jatayu Rock

इस प्रतिमा को जिस चट्टान पर बनाया गया है, वह कोई कृत्रिम जगह नहीं है। यह मूर्ति एक प्राकृतिक पहाड़ी पर बनी है, जिसे स्थानीय लोग “Jatayu Rock” के नाम से जानते हैं।इस चट्टान को पवित्र और ऐतिहासिक माना जाता है।यह भी कहा जाता है कि इस चट्टान पर आज भी कुछ ऐसे निशान मौजूद हैं, जिन्हें लोग जटायु की उपस्थिति से जोड़ते हैं।माना जाता है की वीर जटायु युद्ध के बाद घायल होकर इसी चट्टान पर आ कर गिरे थे।

4. मूर्ति के अंदर भी एडवेंचर है!

Jatayu Earth Centre की मूर्ति के अंदर एक मल्टीमीडिया थियेटर, संग्रहालय और लिफ्ट बनी हुई है।यह आपको जटायु की कहानी को visual experience के साथ दिखाता है। यह थियेटर आपको जटायु की बहादुरी और रामायण से जुड़ी कहानी को दृश्य और ऑडियो के माध्यम से अनुभव कराता है, जो बच्चों और युवाओं के लिए बहुत ज्ञानवर्धक है।

5. इस मूर्ति को बनाने में लगे 10 साल

Jatayu Earth Centre मूर्ति को प्रसिद्ध मूर्तिकार और फ़िल्म निर्देशक राजीव अंचल ने डिज़ाइन किया है और इसे बनाने में लगभग एक दशक लगा। उन्होंने इस परियोजना को एक कला, संस्कृति और शिक्षा के मिश्रण के रूप में देखा। इतना विशाल और तकनीकी रूप से जटिल प्रोजेक्ट भारत में पहली बार इस स्तर पर सफलतापूर्वक किया गया है।

6. यहाँ है शानदार केबल कार राइड

Jatayu Earth’s Center cable car भारत की पहली फुल-फ्लेज्ड केबल कार सिस्टम में से एक है, जो आपको पहाड़ी की चोटी तक ले जाती है।Cable Car Ride के दौरान आप प्राकृतिक दृश्य, हरियाली और विशाल जटायु मूर्ति का अद्भुत नज़ारा ले सकते हैं।

7. यह सिर्फ एक पर्यटन स्थल नहीं, बल्कि एक Nature Park है

Jatayu Nature Park लगभग 65 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है, जिसमें सिर्फ मूर्ति ही नहीं, बल्कि एडवेंचर ज़ोन, आयुर्वेदिक स्पा, संगीत मंच, और कैंपिंग ज़ोन जैसी सुविधाएं भी मौजूद हैं।यह पार्क इको-टूरिज्म को बढ़ावा देता है और यह सुनिश्चित करता है कि पर्यटन प्रकृति के साथ संतुलन बनाए रखे।

8. पर्यावरण के अनुकूल निर्माण

Jatayu Earth Centre का निर्माण eco-friendly और sustainable methods से किया गया है, जिससे प्राकृतिक संसाधनों को नुकसान ना पहुँचे।

9. यहाँ महिलाओं की सुरक्षा को विशेष महत्व दिया गया है

इस केंद्र को महिलाओं की सुरक्षा और self-defense training के लिए भी डिज़ाइन किया गया है। यहाँ महिला सशक्तिकरण पर आधारित कार्यक्रम आयोजित होते हैं।

10. टिकट बुकिंग और समय सीमा

Jatayu Earth Centre timings

  • सुबह: 10:00 AM से शाम 5:30 PM तक

Jatayu Earth Centre Ticket Price:

  • सामान्य एंट्री ₹500 से शुरू होती है (अलग-अलग एक्टिविटी के अनुसार शुल्क अलग होता है)

  • 👉 jatayuearthscenter.com से ऑनलाइन बुकिंग की जा सकती है।

Jatayu Earth Centre Kerala सिर्फ एक मूर्ति नहीं, बल्कि यह एक भावनात्मक, सांस्कृतिक और पर्यावरणीय प्रतीक है। अगर आप केरल में घूमने की जगहें खोज रहे हैं, तो यह स्थल आपकी सूची में सबसे ऊपर होना चाहिए।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

Q. Jatayu Earth Centre कहाँ स्थित है?
A. यह केरल राज्य के कोल्लम जिले में चदयामंगलम नामक स्थान पर स्थित है।

Q. जटायु मूर्ति कितनी बड़ी है?
A. यह मूर्ति 200 फीट लंबी, 150 फीट चौड़ी और 70 फीट ऊँची है।

Q. क्या यहाँ केबल कार की सुविधा है?
A. हाँ, यहाँ पूरी तरह से फंक्शनल केबल कार राइड है जो पर्यटकों को पहाड़ी की चोटी तक ले जाती है।

Jatayu Earth Center-जानिए विश्व के सबसे बड़े पक्षी मूर्ति के बारे में

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *