Best time to visit Jatayu Earth Centre-टिकट, टाइमिंग और कैसे पहुँचें
1.परिचय:-
भारत में विभिन्न ऐसे स्थान है, जहां पर आज भी पौराणिक कथाओं के साक्ष्य मिलते हैं उन्हीं में से एक Jatayu Earth Centre जिसे Jatayu Nature Park या Jatayu rock के नाम से भी जाना जाता है। यह केरल के कोल्लम के चादयामंगलम में स्थित है। इसकी समुद्र तल से ऊंचाई 350 मीटर है। इसे दुनिया की सबसे बड़ी पक्षी मूर्ति होने का गौरव प्राप्त है, जो की महान जटायु की है। इसे राजीव आंचल ने डिजाइन किया था। यह महिलाओं की सुरक्षा, और उनके सम्मान का प्रतीक है।
2 . कैसे पहुंचे :how to reach Jatayu Earth Centre
- नजदीकी हवाई अड्डा:- चादयामंगलम पहुंचने के लिए सबसे नजदीकी हवाई अड्डा त्रिवेंद्रम एयरपोर्ट है नाजो कि यहां से 50 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
- .नजदीकी बस स्टॉप:-यहां पर सबसे नजदीकी बस स्टॉप चादयामंगलम है जो की 1.5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
- नजदीकी रेलवे स्टेशन:-यहां का नजदीकी रेलवे स्टेशन वरकला शिवगिरी है जो की 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
3.पौराणिक कथाएं:- mythology
- रामायण के अनुसार जटायु एक अर्ध देवता थे,जिन्होंने सीता माता के सम्मान की रक्षा के लिए रावण से युद्ध किया। रावण ने जटायु के पंख काट डाले जिससे घायल होकर वह इसी पहाड़ पर आकर के गिरे थे। जब श्री राम सीता माता को ढूंढते हुए वहां पर आए तब, उन्होंने श्री राम को बताया कि रावण माता सीता को दक्षिण दिशा की ओर लेकर गया है। यह बात कर उन्होंने अपने प्राण त्याग दिए। उनके इस महान त्याग और बलिदान की वजह से एक पक्षी होते हुए भी आज भी हमारे हृदय में जीवित है। उनके इस त्याग की वजह से ही जटायू के सम्मान में पार्क बनाया गया है।

- जटायु कि अगर मूर्ति की बात की जाए तो यह 61 मीटर लंबी, 46 मीटर चौड़ी और 21 मीटर ऊंची है। और यह पूरा स्ट्रक्चर13000 स्क्वायर फीट क्षेत्र में फैला हुआ है। ध्यान से देखें तो जटायु का स्ट्रक्चर जटायु की मार्मिक दृश्य को वर्णित करता है। इस मूर्ति में उनका एक ही पंख है जिसकी संख्या 52 है।
4.क्या है खास : .what is special
- यह सभी एडवेंचर के दीवानों के लिए मजेदार जगह में से एक है। यहां एक संग्रहालय और मूर्तिकला के अंदर 6डी थियेटर भी है, जहां आप उस जगह से ज्यादा परिचित होते है। आप यहां से हेली-टैक्सी का अनुभव भी ले सकते हैं।यहां पहुंचने के दो रास्ते हैंपहलेकेवल कर के द्वारा जिसका किराया 250 रुपए है,और दूसरा पैदल मार्ग द्वारा। यहां हेलीकॉप्टर की मदद से भी आप पहुंच सकते हैं जिसका किराया लगभग ₹2500 है।

5. Jatayu Earth Centre के रोचक तथ्य
1. दुनिया की सबसे बड़ी पक्षी मूर्ति
- केरल के कोल्लम जिले में स्थितJatayu Earth Centre में दुनिया की सबसे बड़ी पक्षी प्रतिमा बनी हुई है। यह जटायू की मूर्ति है, जो रामायण के प्रसिद्ध पात्र थे।
2. विशाल आकार और ऊँचाई
- इस मूर्ति की लंबाई 200 फीट, चौड़ाई 150 फीट, और ऊँचाई 70 फीट है। इसे लगभग 65 एकड़ भूमि में बनाया गया है।
3. पौराणिक महत्व
- रामायण के अनुसार, जब रावण माता सीता को हर कर ले जा रहा था, तब जटायू ने उन्हें बचाने का प्रयास किया था। इसी संघर्ष के दौरान रावण ने जटायू के पंख काट दिए, और वे यहीं गिर गए थे।
4. एडवेंचर और इको-टूरिज्म
- यहाँ ज़िपलाइन, रॉक क्लाइम्बिंग, रैपलिंग और पेंटबॉल जैसे एडवेंचर स्पोर्ट्स का भी मज़ा लिया जा सकता है।
5. केबल कार सुविधा
- पर्यटक पहाड़ी की चोटी तक पहुँचने के लिए केबल कार का आनंद ले सकते हैं, जिससे अद्भुत नज़ारे दिखते हैं।
6. डिजिटल और इंटरैक्टिव अनुभव
- मूर्ति के अंदर डिजिटल म्यूजियम और 6D थिएटर है, जो जटायू की कहानी को रोमांचक तरीके से दर्शाते हैं।
- अधिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक website https://jatayuearthscenter.com पर जा सकते है ।
7. पर्यावरण अनुकूल निर्माण
यह केंद्र पूरी तरह से इको-फ्रेंडली तरीके से बनाया गया है, जिससे प्राकृतिक सौंदर्य भी बरकरार रहता है।
यह जगह इतिहास, रोमांच और प्रकृति प्रेमियों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं!
6 . Jatayu earth center जाने का सही समय और खर्चा
- अक्टूबर से मार्च के बीच जटायू अर्थ सेंटर घूमने का सबसे अच्छा समय है।
- इस दौरान मौसम सुहावना रहता है, जिससे एडवेंचर एक्टिविटीज़ और प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेना आसान हो जाता है।
- मानसून (जून-सितंबर) में यहाँ बहुत हरियाली होती है, लेकिन भारी बारिश के कारण एडवेंचर स्पोर्ट्स करने में दिक्कत हो सकती है।
7. कितना खर्चा आएगा?
- एंट्री फीस: ₹250 प्रति व्यक्ति (केबल कार के बिना)
- केबल कार टिकट: ₹530 प्रति व्यक्ति (आने-जाने का)
कॉम्बो पैकेज:
- केबल कार + डिजिटल म्यूजियम + 6D थिएटर = ₹700 प्रति व्यक्ति
- केबल कार + एडवेंचर एक्टिविटीज़ = ₹1,000 से ₹3,000 (पैकेज के हिसाब से)
रुकने का खर्च:
- पास के होटलों में ₹1,500 – ₹4,000 प्रति रात
- लक्ज़री रिसॉर्ट्स ₹5,000 – ₹10,000 प्रति रात
खाने का खर्च:
- साधारण भोजन ₹200 – ₹500 प्रति व्यक्ति
- अच्छे रेस्तरां में ₹800 – ₹1,500 प्रति व्यक्ति
यात्रा खर्च:
- तिरुवनंतपुरम से जटायू अर्थ सेंटर (करीब 50 किमी)
- टैक्सी: ₹1,500 – ₹2,500
- बस: ₹100 – ₹300 प्रति व्यक्ति
- कुल अनुमानित खर्च:
- ₹1,000 – ₹1,500 (केवल घूमने के लिए)
- ₹3,000 – ₹5,000 (एडवेंचर और स्टे सहित)
- ₹7,000 – ₹12,000 (लक्ज़री ट्रिप)
- अगर आप बजट ट्रैवलर हैं, तो ₹2,000-₹3,000 में भी यह यात्रा कर सकते हैं!