भारत में घूमने की जगहों की कोई कमी नहीं, लेकिन जब बात पौराणिकता, इतिहास और आधुनिकता के मेल की हो, तो Jatayu Earth Centre Kerala एक अनोखा अनुभव देता है। यह केरल राज्य के कोल्लम जिले में स्थित है और यहाँ दुनिया की सबसे बड़ी पक्षी की मूर्ति मौजूद है।हर साल हजारों पर्यटक इसे देखने आते हैं, लेकिन बहुतों के मन में सवाल होता है – “Jatayu Earth Centre कैसे पहुँचे?” इसी सवाल का पूरा जवाब आपको इस ब्लॉग में मिलेगा। आइए जानते हैं Jatayu Nature Park तक पहुँचने के सभी ट्रांसपोर्ट विकल्प, रास्ता, नक्शा और ज़रूरी सुझाव।
Jatayu Earth Centre कहाँ स्थित है?
यह केरल के कोल्लम जिले के चादयामंगलम में स्थित है। इसकी समुद्र तल से ऊंचाई 350 मीटर है। इसे दुनिया की सबसे बड़ी पक्षी मूर्ति होने का गौरव प्राप्त है, जो की महान जटायु की है। इसे राजीव आंचल ने डिजाइन किया था।यह जगह कोल्लम और तिरुवनंतपुरम (Trivandrum) के बीच में स्थित है। यह NH183 पर पड़ता है, इसलिए सड़क मार्ग से यहाँ पहुँचना बेहद आसान है।
हवाई मार्ग से Jatayu Earth Centre कैसे पहुँचे?How to reach jatayu earth centre
अगर आप भारत के किसी दूरस्थ राज्य या शहर (जैसे दिल्ली, मुंबई, जयपुर या अहमदाबाद) से यात्रा कर रहे हैं, तो हवाई यात्रा सबसे तेज़ और आसान विकल्प है।
नजदीकी हवाई अड्डा :Nearest airport to jatayu earth centre
सबसे नजदीक Trivandrum International Airport (TRV)जो लगभग 52 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं।
- दूरी: लगभग 52 किलोमीटर
- समय: 1.5 से 2 घंटे का सफर
- सुविधाएं: प्रीपेड टैक्सी, ओला/उबर, बसें
एयरपोर्ट से Jatayu Earth Centre तक कैसे जाएं? how to reach jatayu earth centre from trivandrum
- टैक्सी या कैब: एयरपोर्ट से कैब बुक करें जो सीधा आपको चदयामंगलम ले जाए।
- बस सेवा: KSRTC की सरकारी बसें भी उपलब्ध हैं।
- प्राइवेट कार रेंटल: ऑनलाइन कार बुकिंग कर सकते हैं (Zoomcar, Savaari इत्यादि)।
रेलवे से Jatayu Earth Centre कैसे पहुँचे? Rail route to jatayu earth centre
रेल मार्ग से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए कई नज़दीकी रेलवे स्टेशन मौजूद हैं। सबसे करीब के स्टेशन नीचे दिए गए हैं:
नजदीकी रेलवे स्टेशन
स्टेशन का नाम | दूरी (किमी में) | समय (लगभग) |
---|---|---|
Kottarakara | 20 KM | 30 मिनट |
Kollam Junction | 38 KM | 1 घंटा |
Trivandrum Central | 55 KM | 1.5 घंटे |
रेलवे स्टेशन से Jatayu Earth Centre जाने के लिए टैक्सी, ऑटो या लोकल बस ले सकते हैं।
सड़क मार्ग से Jatayu Earth Centre कैसे पहुँचे? jatayu earth centre route map
Jatayu Earth Centre तक सड़क मार्ग सबसे सुविधाजनक और सुंदर विकल्प है, खासकर अगर आप केरल के किसी शहर से आ रहे हैं।
प्रमुख शहरों से Jatayu Earth Centre कैसे पहुँचे
शहर | दूरी | समय |
---|---|---|
कोल्लम | 38 KM | 1 घंटा |
तिरुवनंतपुरम | 52 KM | 1.5 घंटे |
कोट्टायम | 90 KM | 2.5 घंटे |
कोचीन | 160 KM | 4.5 घंटे |
सार्वजनिक परिवहन विकल्प
- KSRTC की बसें: नियमित अंतर-जिला और लोकल बस सेवा उपलब्ध है
- टैक्सी: Ola/Uber या लोकल कैब
- प्राइवेट वाहन: NH183 और SH-1 पर शानदार रोड कनेक्टिविटी है
Jatayu Earth Centre के पास ठहरने के लिए होटल्स :hotels near jatayu earth centre
अगर आप Jatayu Earth Centre घूमने आ रहे हैं और jatayu park stay options सोच रहे हैं, तो आपके लिए कई अच्छे और सुविधाजनक होटल विकल्प उपलब्ध हैं। ये होटल नजदीकी कस्बों और शहरों में स्थित हैं और यहाँ से Jatayu Nature Park तक पहुँचना बेहद आसान है।
1. Hotel Hillway Park, Ayoor
- दूरी: Jatayu Earth Centre से सिर्फ 3 किलोमीटर
- सुविधाएं: A/C रूम्स, रेस्टोरेंट, पार्किंग, वाई-फाई
- रेटिंग: 3.8/5 (Google Reviews)
- क्यों चुनें: सबसे नजदीकी होटल, परिवार और सोलो ट्रैवलर दोनों के लिए उपयुक्त
2. Sreevalsam Residency, Anchal
- दूरी: लगभग 8 किलोमीटर
- सुविधाएं: बजट रूम्स, हाउसकीपिंग, ऑन-कॉल डाइनिंग
- रेटिंग: 3.5/5
- फायदा: कम बजट में अच्छा स्टे विकल्प
3. Hotel Central Park, Kottarakara
- दूरी: 18 किलोमीटर
- सुविधाएं: डीलक्स रूम्स, मीटिंग हॉल, फ्री ब्रेकफास्ट
- रेटिंग: 4.0/5
- फायदा: शांति और सुविधा दोनों का अच्छा संतुलन
4. Thenmala Ecotourism Cottages
- दूरी: लगभग 20 किलोमीटर (प्रकृति प्रेमियों के लिए आदर्श)
- सुविधाएं: जंगल में ठहरने का अनुभव, हरे-भरे वातावरण के बीच
- रेटिंग: 4.2/5
- फायदा: पर्यावरण के करीब रुकने का बेहतरीन मौका
5. Keys Select Hotel, Trivandrum
- दूरी: लगभग 52 किलोमीटर (यदि एयरपोर्ट के पास ठहरना हो)
- सुविधाएं: लग्ज़री स्टे, स्विमिंग पूल, रेस्तरां, बार
- रेटिंग: 4.3/5
- फायदा: लग्ज़री पसंद करने वालों के लिए प्रीमियम अनुभव
सुझाव:
- यदि आप सुबह जल्दी Jatayu Earth Centre पहुँचना चाहते हैं, तो Ayoor या Kottarakara में रुकना बेहतर है।
- यदि आपकी फ्लाइट Trivandrum से है, तो वापसी से एक दिन पहले Trivandrum में रुकना उपयोगी होगा।
होटल बुकिंग के लिए वेबसाइट्स:
यात्रा सुझाव (Pro Travel Tips)
- गर्मियों में सुबह या शाम के समय जाएं
- ट्रैकिंग के लिए आरामदायक जूते पहनें
- टिकट ऑनलाइन बुक करें: www.jatayuearthscenter.com
- कैमरा चार्ज रखें, नज़ारे बेहद खूबसूरत हैं
- बच्चों और बुजुर्गों के लिए jatayu earth centre cable car ride बेहतर विकल्प है
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
Q1: क्या Jatayu Earth Centre में पार्किंग की सुविधा है?
उत्तर: हाँ, यहाँ बड़ा पार्किंग ज़ोन है जहाँ बसें, कार और टू-व्हीलर खड़ी की जा सकती हैं।
Q2: क्या यहाँ खाने-पीने की सुविधा है?
उत्तर: हाँ, कैफेटेरिया और रेस्टोरेंट भी मौजूद हैं जहाँ साउथ इंडियन और नॉर्थ इंडियन भोजन उपलब्ध है।
Q3: क्या यहाँ एडवेंचर स्पोर्ट्स भी हैं?
उत्तर: हाँ, यहाँ ट्रैकिंग, रॉक क्लाइम्बिंग, और आर्चरी जैसी एक्टिविटीज मौजूद हैं।
Q4: क्या बुजुर्ग और दिव्यांगों के लिए केबल कार उपलब्ध है?
उत्तर: हाँ, यहाँ अत्याधुनिक केबल कार सुविधा है जो सुरक्षित और आरामदायक है।
Q5: क्या यहाँ ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा है?
उत्तर: जी हाँ, आप jatayuearthscenter.com से टिकट बुक कर सकते हैं।